जबलपुर: सिवनी से जबलपुर लायी जा रही 3 लाख 72 हजार रूपए की शराब को पुलिस ने पकड़ा है। इसके साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 458 बॉटल, एवं 1442 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 72 हजार रूपये समेत 3 मोबाईल, दो कार जब्त की गई।बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से तिन्सी फाटक एवं आरटीओ चैक पोस्ट के पास ग्राम गजना एन एच 34 रोड में नाकाबंदी की गई।
तिन्सी फाटक रेल्वे ब्रिज के पास सफारी वाहन का रोका गया। ड्राईवर भागने में सफल हो गया, घेराबंदी कर उसके साथी शिवम सोनी 28 वर्ष निवासी दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर को पकडा गया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। शराब के सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त शराब साहिल यादव निवासी घमापुर की होना बताते हुये बताया कि साहिल यादव पीछे एक क्रेटा कार में शराब लेकर आ रहा है।
इसी प्रकार आरटीओ चैक पोस्ट के पास ग्राम गजना एन एच 34 रोड में कुछ समय बाद सिवनी की ओर से एक बिना नम्बर की क्रेटा कार आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका। चालक राजा उर्फ उग्रसेन नामदेव 22 वर्ष निवासी वीरेन्द्र चौधरी मार्ग मिलौनीगंज थाना गोहलपुर को पकड़ा गया। उसका साथी फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर शराब का जखीरा मिला। फरार हुए आशुतोष नाथ निवासी सालीवाड़ा, साहिल यादव निवासी घमापुर की तलाश जारी है।
