मुरैना: पोरसा तहसील के मने का पुरा गांव में हुई तेज बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यह मकान पूरी तरह से ढह गया।मकान भीखाराम कुशवाह का था। मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य और मवेशी सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन इसमें रखा लगभग 3 लाख रुपए का गृहस्थी सामान मलबे में दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पोरसा तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।अंबाह-पोरसा क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। रात में भी अंबाह-पोरसा क्षेत्र में लगातार बारिश हुई है। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दीवारों में भी दरार पड़ गई। इससे मकान गिर गया।
