हत्या के प्रयास के तीन आरोपी छह घंटे में दबोचे

इंदौर:पलासिया पुलिस ने गंभीर अपराध पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में शामिल तीन आरोपियों को महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद किया है.पुलिस के अनुसार फरियादी राजेश शर्मा निवासी गणेश नगर ने थाना पलासिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 फरवरी की रात वह अपने मित्र धर्मेंद्र के साथ बड़वानी प्लाजा स्थित फ्लैट पर मौजूद था. इसी दौरान पास में रहने वाले शुभम, पंकज और पंकज पुरी बिना किसी वजह दरवाजा बजाकर विवाद करने लगे.

गाली-गलौज के बाद तीनों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से राजेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. फरियादी की शिकायत पर थाना पलासिया में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तेजी से सुराग जुटाते हुए खंडवा निवासी शुभम (27), पंकज (25) और पंकज पुरी (26) को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया है. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है.

Next Post

सड़कों पर सांड युद्ध से दहशत: राजगढ़ रोड पर घंटों थमा रहा आवागमन, बाल-बाल बचे लोग

Wed Feb 11 , 2026
ब्यावरा: प्राय: नगर की सडक़ो, चौराहों एवं गली-मोहल्लो में आये दिन लड़ते-झगड़ते सांडो से दहशत का वातावरण बना रहता है. बेखौफ लड़ते, दौड़ते सांड वाहन, राहगीरों को अपनी चपेट में ले लेते है, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त होकर कई लोग चोटिल तक हो चुके है.ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह […]

You May Like