एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कृष्णपाल सिंह बने हटा एसडीओपी

दमोह: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी हो गई है। इसमें बालाघाट में नक्सल उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बना चुके कृष्णपाल सिंह को हटा एसडीओपी बनाया गया है।

कृष्णपाल सिंह ने 56 लाख के इनामी नक्सली का खात्मा कर सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी परिवीक्षा अवधि कोरोना काल वर्ष 2020 में रजपुरा थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। तीव्र कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में दक्षता के लिए जाने जाने वाले कृष्णपाल सिंह की हटा में नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और क्षेत्र में चर्चा है।

Next Post

रीवा ,चोरहटा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Sun Jun 28 , 2026
रीवा: चोरहटा बायपास में चंद्रलोक होटल के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक ने मारी टक्कर […]

You May Like