
दमोह। नशे से दूरी है बहुत ज़रूरी 0.2 अभियान के तहत हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने पीएम स्कूल पहुंचकर छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। सुधीर कुमार बेगी थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। पुलिस द्वारा चलाया जा रहा नशे से दूरी है बहुत ज़रूरी 0.2 अभियान लोगों को जागरूक करने की दिशा में लगातार जारी है।
