मोहर्रम जुलूस में हवा में मैजिक लटका कर किया धमाका

उज्जैन। मोहर्रम जुलूस के दौरान बुधवार-गुरुवार रात बडऩगर में कुछ युवकों ने शांति भंग करने का प्रयास किया। जुलूस के बीच 40 फीट ऊंचाई पर मैजिक को हवा में लटकाया और उसमें धमाका किया। सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लिया और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया जिनके खिलाफ सात धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारणदीप सिंह ने बताया कि बडऩगर के जय स्तंभ चौक से मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा एक मैजिक को क्रेन के माध्यम से 40 फीट की ऊंचाई पर लटकाया गया और उसे पर चढक़र प्रदर्शन किया जाने लगा। मैजिक के ऊपर खड़े होकर हवा में झंडे लहराए जा रहे थे। यही नहीं हवा में लटका मैजिक में पटाखे जलाकर धमाका किया गया। जिसके चलते मैजिक के कांच फूट कर जुलूस में चल रहा है लोगों पर गिरे गनीमत रही की बड़ी घटना नहीं हुई। जुलूस का वीडियो सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में लिया।

 

इन धाराओं में केस

पुलिस ने संज्ञान लिया और शांति भंग करने का कृत्य पाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का प्रकरण धारा 110, 125 (ए), 287, 288, 223 (बी), 285, 3 (5) बीएनएस दर्ज करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू कर दिए। कुछ घंटे बाद ही शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खां, तपसील उर्फ तस्लीम उर्फ तस्लीम पिता नेहरू खा निवासी अडान मोहल्ला को हिरासत में लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बडऩगर पुलिस ने हिरासत में आए तीनों युवकों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। थाना प्रभारी कमलेश सिंघार के अनुसार तीनों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Post

मक्सी रोड पर ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर यात्री की मौत

Thu Jun 25 , 2026
उज्जैन। आधी रात को ई रिक्शा से गणेशपुरा जा रहे झारडा के युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। रिक्शा का चालक घायल हुआ है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। झारडा के ग्राम नलखेड़ा से सुमेर पिता रमेश 35 साल उज्जैन आया था। आगर रोड […]

You May Like