खरगोन से शुरू होगी निजी ऑपरेटर द्वारा हैलीकॉप्टर सेवा

खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी ऑपरेटर के सहयोग से राज्य के भीतर हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की स्वीकृति प्रदान गई है। मंत्री-परिषद के इस निर्णय से खरगोन जिला सहित विभिन्न व्यापारिक और पर्यटन स्थलों के हवाई अड्डों, हैलीपेड एवं हवाई पट्टियों के बीच निजी ऑपरेटर द्वारा हैलीकॉप्टर सेवा प्रदाय की जायेगी। इस सेवा का उद्देश्य प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानो और पर्यटक स्थलों के मध्य निजी ऑपरेटर के सहयोग से किफायती एवं स्थायी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराना है।

इस सेवा से यात्रियों, पर्यटकों, व्यवसायियों, निवेशकों एवं निवासियों का जिले में आवागमन सुगम हो सकेगा। इससे जिले में रोजगार के नये अवसरों का सृजन होगा और जिले के पर्यटक स्थलों, विशेषकर महेश्वर में पर्यटन गतिविधियों में अभिवृद्धि होगी।

हैलीकॉप्टर का संचालन तीन सेक्टरों में किया जाएगा। सेक्टर-1 में खरगोन सहित इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल और जबलपुर शामिल होंगे। सेक्टर-2 में भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो (श्योपुर), ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़ और जबलपुर शामिल होंगे। सेक्टर-3 में जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट, सरसी, परसिली, मैहर, सतना, पन्ना, खजुराहो, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेंच, डिंडौरी, भोपाल और इंदौर के बीच हेलीकाप्टर सेवा का संचालन किया जायेगा।

Next Post

दमुआ की बंद खदान में कामगार की सैकड़ों फीट गहरी खदान में गिरने से मौत

Wed Sep 24 , 2025
छिंदवाड़ा। वेकोलि कन्हान क्षेत्र की बंद दमुआ नंबर-9 ओपन कास्ट खदान में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खदान में कार्यरत एक कामगार सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 25 साल पुर्व बंद इस खदान में अज्ञात लोगों द्वारा अवैध […]

You May Like