आचार्य विद्यासागर के 54वें आचार्य पदारोहण दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ

भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज का 54वां आचार्य पदारोहण दिवस 7 नवम्बर शुक्रवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के संघ सानिध्य में विद्या प्रमाण गुरुकुलम् में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 7 नवम्बर को गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का शिलान्यास, 8 नवम्बर को गुणायतन का राष्ट्रीय अधिवेशन तथा 9 नवम्बर को पिच्छीका परिवर्तन समारोह आयोजित होगा। मुनि श्री ने तीर्थयात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल पर्यटन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और संयमपूर्ण जीवन से जुड़ा होना चाहिए। तीर्थ पर जाकर प्रभु ध्यान, ब्रह्मचर्य पालन और संयम से ही जीवन में वास्तविक आनंद प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

Next Post

69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

Thu Nov 6 , 2025
सागर। बुंदेलखंड की क्रांति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि स्थापित की एवं होनहार खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाकर नाम रोशन करें। उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता के रंगारंग समापन अवसर पर सागर के खेल परिसर मैदान में व्यक्त […]

You May Like

Play sound