तत्काल टिकट बुकिंग में बदलाव: 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

इटारसी। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट योजना में अहम बदलाव किए हैं, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन संशोधनों का उद्देश्य बुकिंग प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और आम यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना है। अब तत्काल टिकट केवल आधार प्रमाणीकरण के बाद ही बुक हो सकेंगे। 15 जुलाई से ओटीपी आधारित सत्यापन सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा।

रेलवे के पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंट भी तभी टिकट बुक कर पाएंगे, जब यात्री द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का सत्यापन हो जाएगा। साथ ही, अधिकृत एजेंट अब बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर सकेंगे 10 से 10:30 बजे तक एसी क्लास के लिए और 11 से 11:30 बजे तक नॉन-एसी क्लास के लिए। इन कदमों से दलालों पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

 

Next Post

कलेक्टर का औचक निरीक्षण: विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और भिक्षावृत्ति पर सख्त निर्देश

Wed Jun 11 , 2025
भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने तुलसी नगर में बन रहे बहुउद्देश्यीय भवन की समीक्षा कर उसमें चौथी मंजिल जोड़ने और पार्किंग क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए. सेवानियां गौड़ और सूरज नगर स्थित सिविल डिस्पेंसरी और संजीवनी पॉली क्लीनिक […]

You May Like