69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

सागर। बुंदेलखंड की क्रांति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि स्थापित की एवं होनहार खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाकर नाम रोशन करें। उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता के रंगारंग समापन अवसर पर सागर के खेल परिसर मैदान में व्यक्त किए। मंत्री राजपूत ने कहा कि जिसके दिल में प्रतिभा होती है, वह कभी पराजित नहीं होता और यह सब कर दिखाया है हमारे सागर संभाग एवं बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने, जिसने अपनी छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया और लगातार आगे बढ़ रही है। सांसद श्रीमती लता वानखेडे ने कहा कि श्रम, परिश्रम एवं संकल्प के साथ खेलने वाला व्यक्ति कभी हारता नहीं है, इसलिए हमें संकल्प एवं ईमानदारी के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से उत्साह, उमंग एवं प्रतिभा को उभारने का मंच प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है और उन्हें उचित प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है।विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने खेलों के लिए करोड़ों रुपए का बजट उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से आज हमारे बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रचना तिवारी एवं मुकेश तिवारी ने किया, जबकि आभार जिला खेल अधिकारी संजय दादर ने माना।

 

 

Next Post

नपा परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, स्वच्छता में नंबर वन शहर बनाने का संकल्प

Thu Nov 6 , 2025
सीहोर। नपा परिषद में प्रति माह होने वाली परिषद विशेष सम्मेलन की बैठक में समस्त पार्षदगण एवं समस्त अधिकारीगण के साथ आयोजित की. बैठक के दौरान शहर में हो रहे विकास के अनुसार पूर्ण करने एवं सबका साथ सबका विकासÓ के मंत्र के साथ विस्तारक पूर्वक चर्चाएं की. इस मौके […]

You May Like