ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेली जाएगी।
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूती करने के चुनिंदा खिलाड़ियों पर बोली लागाएगी। अक्शन से पहले आईपीएल के शुरू होने के तारीख का ऐलान हो गया है। आईपीएल 2026 का मुकाबला 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (BCCI) ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले अबू धाबी में हुई मीटिंग के दौरान सभी फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बीसीसीआई ने बताया कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। वहीं इसका फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि सीजन का पहला मैच और फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा या नहीं।
