दूसरे मंडे भी नहीं थमी ‘धुरंधर’ की रफ्तार

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार नहीं थमी और इसने 29 करोड़ रुपये की कमाई की।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 11 दिन बाद भी इस फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने न सिर्फ पहले हफ्ते में बंपर कमाई की, बल्कि दूसरे हफ्ते में भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। खास बात यह है कि दूसरे मंडे को भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में ही 207.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर यह साफ कर दिया था कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है। इसके बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत और भी धमाकेदार रही। आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपये कमाए, नौवें दिन शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 53 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि दसवें दिन रविवार को फिल्म ने 58 करोड़ रुपये का कारोबार कर अब तक का अपना सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन दर्ज किया।

Next Post

सलमान खान की फिल्मों में ‘नौकर’ बनकर छाए लक्ष्मीकांत बेर्डे

Tue Dec 16 , 2025
मराठी सिनेमा से करियर शुरू करने वाले लक्ष्मीकांत बेर्डे को फिल्म तूर तूर से बड़ी पहचान मिली और वे कॉमेडी किंग बन गए। उन्होंने सलमान खान की मैंने प्यार किया से डेब्यू किया। सलमान खान की फिल्मों में ‘नौकर’ के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिवंगत […]

You May Like