संत श्री गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

बेगमगंज:रजक समाज बेगमगंज सुल्तानगंज के तत्वाधान में सभी  समाज बंधुओ ने बड़े धूमधाम से गाडगे बाबा महाराज की जयंती बेगमगंज के दशहरा मैदान में मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवानदास मालवी रहे  अध्यक्षता  हरिश्चंद्र रजक ने की   कार्यक्रम का सफल संचालन बादल कुमार वर्मा तुलसीपार समाजसेवी द्वारा किया गया।
गुलाब रजक  पार्षद रामस्वरूप जनपद सदस्य, धर्मेंद्र रजक 
मैं अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संत गाडगे बाबा के स्वच्छता, समाज सुधार और मानव सेवा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने
कहा कि संत गाडगे महाराज को स्वच्छता आंदोलन का जनक माना जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गाडगे बाबा के विचारों से प्रभावित रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।  स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है।
कार्यक्रम में समाज बंधुओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Next Post

शाहगढ़ में दम तोड़ती नल-जल योजना: शुद्ध पानी का सपना हुआ दूषित, ग्रामीणों में भारी रोष

Wed Feb 25 , 2026
शाहगढ़: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री नल जल योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में यह योजना अपने मूल उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है.ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों और संबंधित विभाग की लापरवाही के […]

You May Like