
सेमरीहरचंद। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सहायक संचालक शिक्षा जसवंत सिंह एवं पारस जैन ने पोशाक निरीक्षण किया एवं शिक्षा के स्तर की जानकारी ली।
सहायक संचालक जहां नवी एवं दसवीं कक्षा में जाकर गणित विषय में छात्रों से सवाल पूछे एवं सरल विधि से गणित हल करने की विधि छात्रों को समझाई।
सहायक संचालक पारस जैन ने छात्रों को परीक्षा में अव्वल परिणाम लाने के लिए कक्षा नवी केछात्रों को 3 घंटे दसवीं के छात्रों को 4 घंटे कक्षा 11 के छात्रों को 5 घंटे तथा कक्षा 12वीं के छात्रों को लगातार 5 घंटे पढ़ाई करने की समझाइश दी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने की बात कही।
संयुक्त संचालक शिक्षा द्वय में स्कूल में शिक्षकों की समय पर उपस्थित के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई अटेंडेंस का नियम अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया एवं स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का स्तर संतोष जनक नहीं होने पर चिंता जताते हुए स्कूल में पढ़ाई का सुधारने हेतु समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्राचार्यशीला चौधरी , उप प्राचार्य विद्या सूर्यवंशी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित था।
