मंदिरों में रहा शिव भक्तों का तांता

रायसेन ।श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे जिले में कावड़ यात्रा के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया शहर में माध्यम समूह के तत्वधान में एक विशाल कावड़ यात्रा निकली गई यह यात्रा पाटन देव हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए किले मंदिर पहुंची वहां विराजमान भगवान सोमेश्वर महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मध्यम समूह के प्रमुख जमुना सेन और भाजपा नेता ब्राजेश चतुवेर्दी शामिल हुए सभी ने नाचते गाते भगवान भोलेनाथ की जयकारे लगाए यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कई श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लेकर भी यात्रा में शामिल हुए मध्यम मध्यम समूह के प्रमुख जमुना सेन ने बताया की कावड़ यात्रा पाटन देव हनुमान मंदिर से शुरू हुई थी यात्रा के शिव पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण रही इसमें इसके अलावा ढोल ताशे डमरू पार्टी डीजे ढपला पार्टी दुलदुल घोड़ी अखाड़े और लहंगी नृत्य दल भी शामिल रहे

Next Post

कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौके पर मौत

Mon Aug 4 , 2025
मंडला। मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर तीन बाईक सवार को जोरदार टक्कर मारकर आगे फरार हो गया। कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा फूलसागर क्षेत्र के वेलवेदर स्कूल के सामने हुआ। हादसे की सूचना […]

You May Like