कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौके पर मौत

मंडला। मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर तीन बाईक सवार को जोरदार टक्कर मारकर आगे फरार हो गया। कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा फूलसागर क्षेत्र के वेलवेदर स्कूल के सामने हुआ। हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और फरार कंनटेर को पकडऩे टिकरिया थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भागते कंनटेर को टिकरिया पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी अनुसार रायपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में नारायणगंज चिरईडोंगरी निवासी 43 वर्षीय महिला संगीता बर्मन और उसके 21 वर्षीय बेटे मोहित बर्मन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मां-बेटे पोल्ट्री का कारोबार करते थे और मंडला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर का शिकार हो गए।

बताया गया कि मां, बेटे को टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने जबलपुर की ओर जाते हुए दो और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंडला जनपद के सब इंजीनियर डोंगरे और सागर निवासी गोपाल उइके और उनके परिजन शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल हादसे में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा।

बताया गया कि कोतवाली पुलिस की सूचना पर टिकरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुम्हा के पास कंटेनर को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। कंटेनर और चालक को बाद में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

पंकज त्यागी ने संभाला DRM का कार्यभार

Mon Aug 4 , 2025
भोपाल। पमरे भोपाल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डी.आर.एम.) के रूप में पंकज त्यागी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने यह दायित्व देवाशीष त्रिपाठी के स्थान पर संभाला. पंकज त्यागी भारतीय रेलवे के प्रतिष्ठित ‘इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स’ के 1997 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं. कार्यभार ग्रहण […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।