
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “दिल्ली विधानसभा के नतीजों के रुझानों से लगता है बीजेपी को लाभ मिल रहा है. कांग्रेस का जो वोट आम आदमी पार्टी में गया था वो कांग्रेसी सोच का था, लेकिन वो बीजेपी में जाता दिख रहा है. इस बात को जन नायक राहुल गांधी समझ गए थे और अपने चुनावी भाषण के माध्यम में लौटाने का प्रयास किया. नेता संदेश दे सकता है जो किया. दिल्ली कांग्रेस तीसरा नैरेटिव, जो सामाजिक न्याय था, उस पर कोई काम नहीं किया. इस तरह बीजेपी और आप के बीच कांग्रेस लटकती दिखी. यह स्वर्णिम अवसर था पार्टी का खोया वोट वापस लाने का. शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेतृत्व के बीच के अंतर्द्वंद्व का फासले का नतीजा सामने आ रहा है.”
