जानवरों से फसलों को बचाने रात भर करते है पहरेदारी

ब्यावरा:फसलों को जंगली जानवरों से बचाने ऊंचाई तक जाली लगाकर या तार फेंसिंग कर खेतो को कवर्ड किया जा रहा है, यही नहीं फसल बचाने रात-रात भर जागकर पहरेदारी करना पड़ रहा है. जंगली जानवरों के झुंड के झुंड आते है और फसलों को चट करते हुए रौंद देते है, इससे काफी नुकसान पहुंच रहा है.गौरतलब है कि जिले के मलावर, सुठालिया, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ सहित अन्य क्षेत्र में खेतों में खड़ी फसलों पर जंगली जानवरों का जबर्दस्त कहर है. जानवर खेतों में घुसकर फसलों को खाकर नष्ट कर रौंद रहे है. ग्रामीणों को दिन और रात्रि में जागकर पहरेदारी कर फसलों को बचाना पड़ रहा है.
जाली तक तोड़ देते जानवर
कई खेतों में पांच से छ: फीट की ऊंचाई तक जाली या फिर तार फेंसिंग कराई गई है. ग्रामीणों के अनुसार जंगली सुअर जाली तक को तहस-नहस कर खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर रहे हैै.उल्लेखनीय है कि रबि सीजन में बोवनी के बाद खेतो फसलें लहलहाने लगी है. किसानों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या फसल को जंगली जानवरों से बचाने की है. मलावर क्षेत्र के ग्राम शमशेरपुरा, मोरीखो, भाटपुरा, देवखेड़ी, जामुनिया, खजूरखाड़ी, तवडिया, भाटपुरा, गुंजारी, सुठालिया तथा ब्यावरा तहसील के बारवां, खजुरिया, मोर्चाखेड़ी, बरखेड़ी, बूड़ाखेड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जंगली जानवरों के द्वारा फसले तबाह की जा रही है.
मिट्टी तक खोद देते है
खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जंगली सुअर खेतों की मिटटी तक खोद देते है. फसल सहित मिट्टी को उखाड़ देने से काफी नुकसान होता है. जानवरों के झुंड फसल को खाने के साथ ही रौंद कर उसे नष्ट कर देते है.
इस तरह होता है नुकसान का आंकलन
जंगली जानवरों के द्वारा फसलों को क्षति पहुंचाई जाती है तो इसकी शिकायत पर राजस्व का अमला क्षति का आंकलन करता है. इसमें वन विभाग के कर्मचारी भी वेरिफिकेशन के लिए साथ रहता है. समूची प्रक्रिया के बाद नुकसान का मुआवजा राजस्व विभाग के माध्यम से करना बताया जाता है

Next Post

दिल्ली एयरपोर्ट पर GPS सिग्नल से छेड़छाड़: पायलटों को रनवे पर दिखे खेत; 800 उड़ानें बाधित, बड़े हादसे को टाला गया

Mon Nov 10 , 2025
नई दिल्ली, 10 नवम्बर: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर दो दिन पहले 800 से ज्यादा उड़ानें बाधित होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के सिग्नल से छेड़छाड़ की साजिश की गई थी। 6 से 7 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।