मेडागास्कर : फितिया तूफान में सात मरे, 54000 प्रभावित

एंटानानारिवो, 02 फरवरी (वार्ता) मेडागास्कर के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फितिया चक्रवाती तूफान में सात लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 54,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाकों और राजधानी एंटानानारिवो में तूफान से 1,400 से ज़्यादा घर तबाह हो गए और 9,000 से ज़्यादा घरों में पानी भर गया।

कुल 27 जिले इस चक्रवात से प्रभावित हुए, जो शनिवार सुबह पश्चिम से मेडागास्कर से टकराया और रविवार को पूर्वी तट पर स्थित शहर वाटोमांड्री से होते हुए समुद्र में चला गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तरी और मध्य-पश्चिमी इलाकों में और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

 

 

Next Post

रिजर्व बैंक के पास वापस आये 2000 रुपये के 98.42 प्रतिशत नोट

Mon Feb 2 , 2026
मुंबई, 02 फरवरी (वार्ता) साल 2023 में परिचालन से वापस लिये गये 98.42 प्रतिशत बैंक नोट रिजर्व बैंक के पास वापस आ गये हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट परिचालन से वापस लेने की घोषणा की थी। ये नोट 07 अक्टूबर 2023 तक […]

You May Like