रिजर्व बैंक के पास वापस आये 2000 रुपये के 98.42 प्रतिशत नोट

मुंबई, 02 फरवरी (वार्ता) साल 2023 में परिचालन से वापस लिये गये 98.42 प्रतिशत बैंक नोट रिजर्व बैंक के पास वापस आ गये हैं।

केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट परिचालन से वापस लेने की घोषणा की थी। ये नोट 07 अक्टूबर 2023 तक सभी वाणिज्यिक बैंकों की शाखाओं में वापस लिये गये। इसके बाद, 09 अक्टूबर 2023 से रिजर्व बैंक के कार्यलयों में इन नोटों को वापस लेने की सुविधा दी गयी है।

केंद्रीय बैंक ने सोमवार को बताया कि 19 जनवरी 2023 को, जब इन बैंक नोटों को परिचालन से बाहर करने का आदेश दिया गया, 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट परिचालन में मौजूद थे। अब 31 जनवरी 2026 को 5,609 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे बैंक नोट परिचालन में रह गये हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस प्रकार 2000 रुपये के 98.42 प्रतिशत बैंक नोट उसके पास वापस आ गये हैं।

लोग इन नोटों को डाक के माध्यम से भी रिजर्व बैंक के कार्यालयों में भेजकर 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करा सकते हैं।

 

 

Next Post

रुपया 44 पैसे मजबूत

Mon Feb 2 , 2026
मुंबई, 02 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 44 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा छह पैसे की मजबूती के साथ 91.9350 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज […]

You May Like