मुख्यमंत्री आज सिहावल पहुंचेंगे, विधायक विश्वामित्र पाठक को देंगे संवेदनाएं

सिंगरौली: सिहावल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक की पत्नी का निधन पांच दिन पहले हो गया था। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिहावल पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आगमन आज शाम 4 बजकर 45 मिनट पर निर्धारित है।

वे विधायक पाठक के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री का यहां अल्प प्रवास रहेगा और वे शाम 5 बजकर 10 मिनट पर भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी लगातार समन्वय कर रहे हैं।

Next Post

बिना पंजीयन वाहन से चल रहा था प्रचार, नगर निगम ने ठोका जुर्माना

Wed Oct 15 , 2025
रीवा:निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार शहर में म.प्र. आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है साथ ही त्योहारों को देखते हुये शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने व यातायात को बहाल कराने की कार्रवाई की जा […]

You May Like

मनोरंजन