बिना पंजीयन वाहन से चल रहा था प्रचार, नगर निगम ने ठोका जुर्माना

रीवा:निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार शहर में म.प्र. आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है साथ ही त्योहारों को देखते हुये शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने व यातायात को बहाल कराने की कार्रवाई की जा रही है.

इसके तहत आशीष मोटर्स द्वारा बिना पंजीयन वाहन द्वारा मोटर सायकल का प्रचार प्रसार किया जा रहा था जिस पर मौके में कार्रवाई करते हुये रूपये 2000 का जुर्माना लगाया गया साथ ही समझाइस दी गई कि नगर निगम से अनुमति प्राप्त कर ही विज्ञापन किये जाय अन्यथा चलानी के साथ जब्ती की कार्रवाई भी की जावेगी.

इसी प्रकार नए बस स्टैंड के सामने उप्पल मोटर्स द्वारा सडक़ पटरी पर धनतेरस दिवाली के त्योहारों के उपलक्ष्य में टेंट लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा था, जिसे हटाये जाने की कार्यवाही की गई. नए बस स्टैंड में निरंजन मेडिकल के सामने से हनुमना मोड़ तक से ठेले वालों को हटाते हुये यातायात को बहाल कराया गया.

Next Post

माता-पिता को भूखा रख कर कलयुगी पुत्र बहू के साथ मारपीट कर देता है प्रताड़ना

Wed Oct 15 , 2025
जबलपुर: बच्चे माता-पिता का अरमान, उम्मीद होते है, लेकिन कलयुगी दौर में जिस माता पिता ने उंगलियां पकडक़र चलना सिखाया, खून पसीने की कमाई से पाला पोसा, ताकि वे बुढ़ापे का सहारा बने लेकिन करमेता में एक कलयुगी पुत्र बहू के साथ माता-पिता को भूखा रख कर मारपीट कर प्रताड़ना […]

You May Like