ताशकंद, 25 मई (वार्ता) उज्बेकिस्तान फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफए) ने आगामी फीफा विश्वकप 2026 के लिए 30 सदस्यीय प्रोविजनल टीम का ऐलान किया है। उज्बेकिस्तान टूर्नामेंट में अपने ऐतिहासिक पर्दापण की तैयारी कर रहा है। हर देश को इस टूर्नामेंट के लिए 26 लोगों की फाइनल टीम रखने की इजाजत है, यूएफए के पहले उपाध्यक्ष रावशान इरमातोव ने पहले बताया था कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटों से बचने के लिए चार एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। उज़्बेकिस्तान के शुरुआती मैच से पहले कोच फैबियो कैनावारो टीम में खिलाड़ियों की संख्या कम करने की उम्मीद है। इस टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, खासकर मैनचेस्टर सिटी के अब्दुकोदिर खुसानोव और इस्तांबुल बसाकसेहिर के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उज़्बेकिस्तान सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचकर विश्वकप से पहले अभ्यास शुरू करेगा। टीम 1 जून को कनाडा और सात दिन बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप में, उज़्बेकिस्तान ग्रुप के में कोलंबिया, पुर्तगाल और डीआर कांगो के साथ मुकाबला करेगा।
उज़्बेकिस्तान 18 जून को मेक्सिको सिटी में कोलंबिया के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा। उज्बेकिस्तान की प्रोविजनल टीम: गोलकीपर: उतकिर युसुपोव, बोतिराली एर्गाशेव, अब्दुवोखिद नेमातोव। डिफेंडर: रुस्तमजोन अशुरमातोव, उमरबेक एशमुरोदोव, अवज़बेक उलमासालिएव, अब्दुकोदिर खुसानोव, अब्दुल्ला अब्दुल्लाएव, जाखोंगिर उरोज़ोव, खोजियाकबर अलीजोनोव, बेखरुज़ करीमोव, रुस्लानबेक जियानोव, फारुख सैफिएव, शेरज़ोद नसरुल्लाएव, उमराली रखमोनालिएव। मिडफील्डर: अज़ीज़्ज़ोन गनीव, अकमल मोज़गोवॉय, शेरज़ोद एसानोव, ओटाबेक शुकुरोव, ओडिलजॉन हमरोबेकोव, दोस्तोनबेक खामदामोव, जमशेद इस्कंदरोव, जसुरबेक जलोलिडिनोव। फॉरवर्ड: अब्बोसबेक फैज़ुल्लाएव, ओस्टन उरुनोव, जलोलिडिन मशारिपोव, अज़ीज़्बेक अमोनोव, एल्डोर शोमुरोदोव, इगोर सर्गेव, शेरज़ोद टेमिरोव।

