आप छोड़ कांग्रेस में जाने की सुगबुगाहट

सिंगरौली । आम आदमी पार्टी सिंगरौली में सब कुछ ठीकठाक नही चल रहा है। शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी संगठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगी हैं। दोनों आप के नेता किस दल में जाएंगे, इसपर भी अटकले तेज हो गई हैं।

दरअसल आम आदमी पार्टी सिंगरौली ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रतिभान एवं सिंगरौली शहर के जिलाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से अचानक त्याग पत्र दिये जाने के बाद आप में भूचाल आ गया है। अब पार्टी के अंदर ही तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगी हैं। कहा जा रहा है कि महापौर रानी अग्रवाल के बदौलत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मनोबल लगातार टूट रहा है। कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी नेत्री एवं महापौर को ही दोषी ठहराया जा रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है, दोनों आप नेता रतिभान प्रसाद एवं लालबाबू कुशवाहा के आरोपो से ही पता चलता है। अब चर्चाएं इस बात की हैं कि दोनों आप के पूर्व दोनों नेता किस दल में शामिल होंगे। इसको को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आप के बीच यही चर्चा हो रही है कि रतिभान प्रसाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं, बशर्ते उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन मिले। इसके पीछे कारण यही बताया जा रहा है कि देवसर विधानसभा में रतिभान प्रसाद काफी सक्रिय हैं। उन्होंने नवभारत से चर्चा करते हुये कहा कि जिस पार्टी में सम्मान मिलेगा, उसी पार्टी में जाउंगा।

Next Post

युवा अपने हुनर का बेहतर उपयोग करें: डॉ.राजेश

Sat Nov 21 , 2026
सिंगरौली । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्यामकुमारी शर्मा की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के […]

You May Like

मनोरंजन