युवा अपने हुनर का बेहतर उपयोग करें: डॉ.राजेश

सिंगरौली । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्यामकुमारी शर्मा की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य ऋषभ सिंह, प्रशिक्षण अधीक्षक केपी शाह एवं कार्यालय प्रमुख जीपी वर्मा ने स्वागत किया गया। समारोह में वर्ष 2026 में विभिन्न व्यवसायों में उत्तीर्ण मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसायवार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कौशल प्रशिक्षण को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को अपने हुनर का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार कुशवाहा सहित राजकुमार, नीरज शर्मा, अम्बेश शर्मा, देवेन्द्र तिवारी तथा प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के प्रशिक्षण अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मेहमान प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

You May Like

मनोरंजन