जीडीए: नए अध्यक्ष मधुसूदन और उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता बाजे गाजे के साथ आज संभालेंगे चार्ज

ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण अपने नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अगवानी के लिये सज संवर गया है। आज एक मई को प्राधिकरण के नये अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता अपना पदभार सम्हालेंगे। वहीं अन्य दूसरे उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे 8 मई को अपना पदभार विशेष मुहुर्त में सम्हालेंगे।प्राधिकरण में अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया के लिये प्रवेश द्वार के ठीक सामने वाला व उसके बगल के दो रूम उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता व वेदप्रकाश शिवहरे के लिये तैयार कराये गये हैं। अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के रूम को नये सिरे से सजाया संवारा गया है। नई टेबल, कुर्सियां भी मंगाई गई है ताकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पास आने वाले मेहमान सुकून ले सकें।
पहले सुधीर गुप्ता सम्हालेंगे पदभार
प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता सबसे पहले 12 बजे पहुंचकर अपना पदभार सम्हालेंगे। उन्होंने अपने मुहुर्त के हिसाब से अपना पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम तय किया है।
अध्यक्ष भदौरिया 4 बजे चार्ज लेंगे
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया अपना पदभार पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ 4 बजे जीडीए आफिस पहुंचकर सम्हालेंगे। पदभार समारोह के लिये व्यापक तैयारियां की गई हैं।
वेदप्रकाश शिवहरे का चार्ज मुहुर्त 8 मई को
प्राधिकरण के दूसरे उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे 8 मई को अपना पदभार सम्हालेंगे। उनके निकट सूत्रों ने बताया कि उनके ज्योतिष परामर्शदाता ने उन्हें 8 मई को शुभ मुहुर्त में पदभार सम्हालने को कहा है। हालांकि कल एक मई को वह अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया की पदभार रैली में भी शामिल होंगे। लेकिन पदभार बाद में सम्हालेंगे। यह पदभार रैली पड़ाव पुल के नीचे स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी जिसमें भाजपा के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Next Post

3 मई से लगेगा भाजपा का दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर

Fri May 1 , 2026
ग्वालियर:आगामी 3 मई से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आरम्भ होगा। दो दिवसीय शिविर मे महानगर के जिला पदाधिकारीयों के साथ विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, पंचायत के अध्यक्ष, राष्ट्रीय समिति सदस्य, मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षों के अतिरिक्त जिले के वरिष्ठ […]

You May Like

मनोरंजन