दो लाख के नकली नोटों संग चार युवक गिरफ्तार

इंदौर: गुटकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में देर रात दबिश देकर क्राइम ब्रांच ने नकली नोट चलाने की साजिश रच रहे चार युवकों को धर दबोचा. आरोपियों से दो लाख रुपए के नकली नोट और दो दोपहिया वाहन जब्त कर जांच में लिए.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर लगातार निगरानी रख रही है.

जिसके तहत देर रात विश्वसनीय सूचना मिली कि सदर बाजार रोड स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास चार युवक संदिग्ध हालात में आ जा रहे हैं. एक युवक के पास लाल रंग का बैग भी था. सूचना पुख्ता लगने पर टीम ने घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 500 -500 रुपए के करीब 400 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है.

अलग-अलग सीरीज में तैयार किए गए ये नोट शहर में खपाने की योजना थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो होंडा सीडी 100 और सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन भी जब्त किए. गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश तोण्डे, वंश केथवास, रितेश नागर और अंकुश यादव शामिल हैं, जो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहे हैं और प्राइवेट जॉब करते हैं. पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम रील देखने के बाद शॉर्टकट में ज्यादा कमाई की लालच में नकली नोट खरीदकर शहर में खपाने की तैयारी कर रहे थे. क्राइम ब्रांच ने चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

रातभर में पुलिस ने पकड़े 145 वारंटी

Sat Dec 13 , 2025
सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में बीती कोम्बिंग गश्त की गई. 232 अधिकारी/कर्मचारियों की टीमों द्वारा संयुक्त कांबिंग गस्त कर कार्यवाही की गई. कोम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपराधियों के घर-घर दबिश दी और रात 12 से सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही की […]

You May Like