अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत, आठ घायल

काबुल, 16 जून (वार्ता) अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। पूर्वी अफगानिस्तान वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। वर्दक प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह भीषण दुर्घटना कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुई। इसमें एक मां-बच्चे और दो अन्य महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। इससे पहले, दिन में कुनार प्रांत में भी इसी तरह के एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गये थे।

Next Post

सरकार गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील है: सियादुलारी

Tue Jun 16 , 2026
चितरंगी : जनपद पंचायत चितरंगी के तत्वाधान में आज सोमवार को सामुदायिक भवन चितरंगी में खण्ड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सियादुलारी रही। विशिष्ट अतिथियों में जनपद उपाध्यक्ष […]

You May Like