नई दिल्ली, हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते समय अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बदमाशों ने उन पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और 9 गोलियां
गुरुवार को आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंकित को कुल 9 गोलियां लगी थीं, जिनमें से 5 गोलियां शरीर के अंदर ही फंसी रह गईं जबकि 4 गोलियां आर-पार निकल गईं। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच गुरुवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोगी ग्रुप से जुड़े भोलू शाहपुरिया तथा सिंगर भूपेंद्र ढींगरा के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने के दावे सामने आए। पुलिस आरोपियों की तलाश और इस पूरे गैंगवार के एंगल की गहनता से जांच कर रही है।

