
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सभागार में सिंगरौली विधायक रामरामनिवास शाह की अध्यक्षता एवं ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, एसडीएम सृजन वर्मा के उपस्थित में नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में ननि आयुक्त डीके शर्मा के द्वारा विधायक एवं ननि अध्यक्ष का स्वागत करते हुये नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुये विधायक ने निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र के वार्डो में निगम सहित एनसीएल, एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी अलग-अलग उपलब्ध कराये। साथ ही वार्ड स्तर विकास कार्यो की कार्य योजना तैयार कर निर्धारित अवधि में सभी कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़़को-नालियों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के साथ ही निर्देशित किया कि ऐसी सड़के, नालियां जिनका मरम्मत कराया जाना आवश्यक है। उनको चिन्हित तत्काल उनकी मरम्मत करायें। साथ निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र के नाले-नालियों की विशेष अभियान चलाकर साफ -सफाई करो, ताकि कही भी जल भराव की समस्या न होने पाये।
