उमर ने दिल्ली में शाह से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की अपील की

श्रीनगर , (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य का दर्जा बहाल करने, कामकाज के नियमों को अंतिम रूप देने और आरक्षण को तर्कसंगत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक में जम्मू-कश्मीर में जन-कल्याण और विकास से जुड़े मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “मुख्यमंत्री ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने, कामकाज के नियमों को अंतिम रूप देने, आरक्षण को तर्कसंगत बनाने और जन-कल्याण व विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दिया गया।”

 

 

Next Post

जय कन्हैया लाल की... कृष्णमय हुआ भोपाल

Sat Sep 5 , 2026
भोपाल:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और झांकियों के आयोजन के साथ शहरभर में ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like