मैट्रो का किराया तय, कमर्शियल रन के लिए तैयार

एक माह से तीन माह के किराए में 75 प्रतिशत तक छूट

इंदौर: इंदौर मैट्रो रेल का एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन का किराया तय कर दिया गया है. इसके साथ ही शहर में मैट्रो के संचालन का अंतिम कार्य भी पूरा होगा है. अब सिर्फ इंतजार है तो सिर्फ हरी झंडी दिखाने का। वो भी प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम तय होते ही शुभारंभ हो जाएगा.इंदौर मैट्रो संचालन के लिए सरकार ने किराया तय कर दिया है. इसके लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 30 रुपए तय किया गया है।

साथ ही साप्ताहिक से लेकर मासिक एवं तीन माह के किराए में भी छूट प्रदान की गई है. अधिकतम छूट 1 माह तक के पास में 75 प्रतिशत किराए की छूट प्रदान की जाएगी. वहीं पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह के लिए अलग-अलग टैरिफ प्लान दिया गया है. पहले सप्ताह में 100 प्रतिशत बेस फेयर, दूसरे में 25, तीसरे में 50 और चौथे सप्ताह में में 75 से लाकर तीन माह तक के फेयर में छूट दी गई है.

कुल 50 फेरे लगेंगे
मैट्रो के कुल 50 फेरे लगेंगे, जिसमें अप के 25 और डाउन के 25 फेरे लगाएगी. मैट्रो रेल शुरू में सुबह 8 बजे से चलेगी और अंतिम ट्रेन रात 10 बजे रहेगी. दोनों तरफ से एक समय पर हर आधे घंटे के अंतराल में मेट्रो दौड़ेगी. साथ ही भविष्य में रिंग रोड तक आंचल का किराया भी तय कर दिया है, जिसमें 14 नंबर स्टेशन तक 60 रुपए और उससे आगे 15 नंबर से लेकर जो भी स्टेशन होंगे, उनका किराया 80 रुपए लगेगा. गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर 3 और 05 तक 6.8 किलोमीटर में संचालन होगा. गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर003 तक 20 रुपए और उसके बाद के स्टेशन के लिए 30 रुपए किराया तय किया गया है.

Next Post

कर्मचारियों के लिए बढ़ी अनुग्रह राशि

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल। मोहन यादव की सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की अनुग्रह उपादान राशि में 75 हजार रूपए की वृद्धि की है. मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि सरकार पहले सरकारी कर्मचारियों के निधन होने पर मात्र 50 हजार रुपए की अनुग्रह उपादान राशि का भुगतान करती थी, […]

You May Like

मनोरंजन