रिसॉर्ट में डॉक्टर पकड़ाया, नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप

इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पातालपानी स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार को एक डॉक्टर को युवती के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े जाने के बाद बड़ा बवाल हो गया. युवती ने डॉक्टर पर नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने और अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और क्लिनिक पर पथराव कर आगजनी कर दी, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई.
पीड़िता करीब चार माह पहले गुजरखेड़ा स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज के लिए गई थी. आरोप है कि वहीं उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिनके आधार पर वह लगातार युवती को धमकाकर अपने संपर्क में बनाए हुए था. बताया गया है कि रविवार को आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर पातालपानी स्थित एक रिसॉर्ट में बुलाया.

इसकी जानकारी कुछ लोगों को लगने पर वे मौके पर पहुंचे और कमरे से दोनों को पकड़ लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के साथ मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की सूचना फैलते ही देर शाम ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश भड़क गया. भीड़ ने आम्बाचंदन क्षेत्र स्थित आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी. इसके बाद गुजरखेड़ा स्थित उसके क्लिनिक पर भी पथराव किया. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया. एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल, राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान

Mon Mar 23 , 2026
श्रीनगर, 23 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में लोगों ने अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान के प्रभावित नागरिकों के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू किया है, जिसमें नकदी, आभूषण और बचत राशि तक का योगदान दिया जा रहा है। भारत में ईरान के दूतावास ने इस मानवीय सहयोग के लिए कश्मीर […]

You May Like

Play sound