मकान मालकिन समेत भाई-बहन को पीटा

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत आदर्श नगर में पानी को लेकर हुआ मामूली विवाद के बाद घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार दंपति ने नीचे रह रही मकान मालकिन के घर में घुसकर मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे भाई-बहन को भी पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंजुम आरा 50 वर्ष निवासी आदर्श नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर थीं।

इसी दौरान ऊपर रहने वाले किराएदार फैज खान और उसकी पत्नी तरन्नुम खान उनके घर के अंदर जबरन घुस आए और पानी की बात को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने विवाद शुरू कर दिया। जब अंजुम आरा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके बाल पकड़े और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों ने उन्हें बेरहमी से लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मां को पिटता देख जब उनके बेटे जुनेद और बेटी ईस्बा बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

Next Post

युवती का फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक पर केस

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर: युवती का बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसके बारे में आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में तुकोगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।25 वर्षीय युवती अपने इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने के बाद दोस्त कशिश और रवि के साथ इंद्रप्रस्थ टावर के […]

You May Like