इंदौर: युवती का बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसके बारे में आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में तुकोगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।25 वर्षीय युवती अपने इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने के बाद दोस्त कशिश और रवि के साथ इंद्रप्रस्थ टावर के पास चाय पीने गई थी. इसी दौरान खजराना निवासी शाहनवाज खान ने उसकी बिना अनुमति फोटो और वीडियो बना लिए.
आरोप है कि बाद में फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. पोस्ट पर युवती को लेकर भद्दे कमेंट भी किए गए, जिससे उसकी मान-मर्यादा को ठेस पहुंची. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है. फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर किस तरह और किस अकाउंट से अपलोड किए, इसकी भी जांच की जा रही है.
