भोपाल पुलिस ने बदमाश को हथियार सहित दबोचा

भोपाल: राजधानी के टीला जमालपुरा पुलिस ने कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना के फरार गुर्गे शरीफ उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक धारदार तलवार भी बरामद हुई है.

गौरतलब है कि जुबेर मौलाना और उसके साथियों ने कुछ दिन पहले मंगलवारा और टीला जमालपुरा थाना क्षेत्रों में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसमें हत्या का प्रयास भी शामिल था। इन मामलों में पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शरीफ बच्चा फरार चल रहा था.

थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी.सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शरीफ उर्फ बच्चा एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों के 21 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

बड़ा तालाब में बाइक पार्ट्स कारोबारी की डूबने से मौत

Sun May 18 , 2025
भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब में डूबने से एक बाइक पार्ट्स कारोबारी की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ शीतलदास की बगिया घूमने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कारोबारी गहरे पानी में चले […]

You May Like