बड़ा तालाब में बाइक पार्ट्स कारोबारी की डूबने से मौत

भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब में डूबने से एक बाइक पार्ट्स कारोबारी की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ शीतलदास की बगिया घूमने गए थे, तभी यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कारोबारी गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद, सुबह 11 बजे के आसपास उनका शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जंगल में महिला के अधजले अंग मिले, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sun May 18 , 2025
पानसेमल। एक सनसनीखेज घटना सामने आई है,जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,थाना क्षेत्र के खड़ीखम से बलखड़ की ओर जाने वाले कच्चे रोड के निकट जंगल में एक महिला के एक पैर,सिर ओर कुछ अंग अधजली हालत में मिले है,घटना की सूचना मिलते ही पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम […]

You May Like

Play sound