
पानसेमल। एक सनसनीखेज घटना सामने आई है,जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,थाना क्षेत्र के खड़ीखम से बलखड़ की ओर जाने वाले कच्चे रोड के निकट जंगल में एक महिला के एक पैर,सिर ओर कुछ अंग अधजली हालत में मिले है,घटना की सूचना मिलते ही पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम वगेन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के जले हुए अंगों को बरामद कर लिया है,और उन्हें CHC पानसेमल में सुरक्षित रखवाया है। सैंपल को पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक जांच हेतु भेजा जाएगा।जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।थाना प्रभारी ने नजदीकी थाने ओर आसपास के ग्रामीणों से भी इस बारे में जानकारी प्राप्त की। वही अपने स्त्रोतों से महिला की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी संपर्क किया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हे। ग्रामों में अलग अलग कयास लगे जा रहे हैं।पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि वे जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कह पाएंगे।
