शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को खुलेगा।

कंपनी ने गुरुवार को यहां मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑफर का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के बीच तय किया गया है। एंकर इन्वेस्टर सोमवार को बिड कर सकते हैं। बिडिंग एवं ऑफर 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा।

कम से कम 120 इक्विटी शेयर और उससे ज़्यादा के लिए, 120 के मल्टीपल में बिड लगानी होगी। दस रुपए फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (टोटल ऑफर साइज़) कुल 19,072.69 मिलियन (1,907.27 करोड़ रुपए) का है। इसमें एक हजार करोड़ तक के नए जारी किए गए इक्विटी शेयर और 9072.69 मिलियन (907.27 करोड़ रुपए ) तक के बिक्री के लिए ऑफर किए गए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर शामिल हैं।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इस ऑफरिंग के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। नेट ऑफर’ का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी, बीआरएलएम के साथ परामर्श करके, सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार क्यूआईबी हिस्से का 60 प्रतिशत तक भाग विवेकाधीन आधार पर ‘एंकर निवेशकों’ को आवंटित कर सकती है।

इसके अलावा, ‘नेट क्यूआईबी’ हिस्से का पांच प्रतिशत केवल म्यूचुअल फंडों को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा और शेष हिस्सा म्यूचुअल फंडों सहित सभी क्यूआईबी के लिए आनुपातिक आधार पर उपलब्ध होगा, बशर्ते ऑफर मूल्य या उससे अधिक पर वैध बोलियां प्राप्त हों। यदि ऑफर का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी को आवंटित नहीं किया जा पाता है, तो पूरी बोली राशि तुरंत वापस कर दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को आनुपातिक आधार पर इक्विटी शेयर आवंटित किए जाएंगे, बशर्ते उनकी बोलियां ऑफर मूल्य या उससे अधिक पर प्राप्त हों।

 

 

 

Next Post

बिजली का ट्रांसफार्मर भरभराकर गिरा, लापरवाह खुदाई से इमारत को नुकसान, 113 परिवारों की जान खतरे में

Thu Jan 15 , 2026
इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में निजी टाउनशिप निर्माण के दौरान की गई लापरवाह खुदाई ने न्यू रेसकोर्स बिल्डिंग के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी. भारी मशीनों से की गई खुदाई के चलते इमारत की ड्रेनेज और पानी की लाइनें टूट गईं, सड़क और बिजली का ट्रांसफार्मर धंस गया, जिससे इलाके […]

You May Like