कच्चे तेल में नरमी से रुपया 12 पैसे मजबूत

मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपया सोमवार को 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.31 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार सातवें दिन बढ़त में रही है। इन सात दिनों में यह 142 पैसे चढ़ चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह सात पैसे की मजबूती के साथ 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये में शुरू से ही तेजी रही। यह 28 पैसे चढ़कर 95.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 95.11 रुपये और नीचे 95.34 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 95.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में आज नरमी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा करीब साढ़े पांच प्रतिशत टूटकर 83 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 23.55 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश करने से भी आज रुपया मजबूत हुआ है।

 

Next Post

निर्यात वाले पेट्रोल, डीजल, विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ा

Mon Aug 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) सरकार ने निर्यात वाले पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क सोमवार से बढ़ा दिया। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, निर्यात वाले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क एक रुपया, डीजल पर 10 रुपये और विमान ईंधन पर 7.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया […]

You May Like