रुपया 11 पैसे टूटा, दूसरे निचले स्तर पर

मुंबई, 19 जनवरी (वार्ता) रुपया सोमवार को 11.25 पैसे टूटकर अब तक के दूसरे निचले स्तर पर आ गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.90 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार चौथी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 44.75 पैसे लुढ़ककर 90.7875 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। चार दिन में यह 72.50 पैसे टूटी है।

रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर 16 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था जब यह बीच कारोबार में 91.14 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद 90.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में सुबह के कारोबार में तेजी रही। यह 10.75 पैसे मजबूत होकर 90.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.65 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद लुढ़कता हुआ 91.01 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही गिरावट से भारतीय मुद्रा को शुरुआती मजबूती मिली। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालने से रुपया दबाव में आ गया।

 

Next Post

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जैव विविधता, आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण: डॉ. जितेंद्र सिंह

Mon Jan 19 , 2026
नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जैव विविधता पर्यावरणीय और आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय […]

You May Like