नयी दिल्ली 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी नेता मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
मतगणना के रुझानों से उत्साहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के साथ बिहार विजय का जश्न मनाया।
Next Post
जिंस बाजार में तेजी, चावल, गेहूं, चीनी, दाल, खाद्य तेल महंगे
Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गयी। चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़ गये। चीनी और दालों में भी मजबूती रही। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम […]

You May Like
-
2 years ago
तीन सडक़ दुर्घटना में 1 की मौत 13 घायल
