प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक आकाश पिता अशोक, निवासी नरसिंहपुर, इंदौर में अपने ममेरे भाई अभिषेक के साथ किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

शनिवार शाम अभिषेक के बाहर जाने के दौरान आकाश कमरे में अकेला था. लौटने पर उसने आकाश को फंदे पर लटका पाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पढ़ाई के दबाव या किसी अन्य मानसिक कारण से परेशान था.

Next Post

सेना ने जीईएम पर पहला पूंजीगत खरीद अनुबंध किया, 93 टेलिस्कोपिक हैंडलर की होगी आपूर्ति

Sat Mar 28 , 2026
नयी दिल्ली ,28 मार्च (वार्ता) भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में सरकारी खरीद पोर्टल (जीईएम) के माध्यम से अपना पहला पूंजीगत खरीद अनुबंध किया है जिसे रक्षा अधिग्रहण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। सेना के सूत्रों के अनुसार ‘भारतीय खरीदो’ श्रेणी के अंतर्गत इस […]

You May Like