समय पर परीक्षा और परिणाम घोषित करने के निर्देश, अकादमिक कैलेंडर का होगा अक्षरशः पालन

सतना /चित्रकूट। रजत जयंती भवन स्थित बोर्ड रूम में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मासिक बैठक कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर अकादमिक, परीक्षा, प्रशासनिक और वित्त गतिविधियों के समयबद्ध संचालन हेतु अनेक निर्णय लिए गए।

कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने परीक्षा संचालन एवं परिणाम के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अकादमिक कलेंडर का अक्षरशः पालन करते हुए समय पर परीक्षा करावे और परिणाम घोषित करें। निर्णय लिया गया कि आगामी 8 से 12 फरवरी के मध्य आयोजित ग्रामोदय महोत्सव के दौरान विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आगामी सत्र 2026-27 में प्रवेश की तैयारी और प्रवेश के संबंध में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों को लेकर विमर्श हुआ। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश हेतु 28 फरवरी तक चल रहे दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति की समीक्षा के क्रम में कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने निर्देश दिए कि दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के दोनों चरणों की परीक्षाओ के लिए परीक्षा तिथियां और परीक्षा केंद्र घोषित करने हेतु कार्यवाही की जाय। कुलगुरु प्रो चौबे ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत जानकारी और प्रगति के संबंध में निर्देश दिए कि परीक्षाओ का समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करें, जिससे कोई भी सेशन लेट न हो। हर स्तर पर गतिविधियों के संचालन में विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि अकादमिक कलेंडर का अक्षरशः पालन हो सके। उन्होंने कैंपस में जलापूर्ति की नियमित टेस्टिंग, फायर सेफ्टी, कैंटीन मॉनिटरिंग आदि के लिए निर्देश दिए। यूनिवर्सिटी कैंपस में वाई फाई की सशक्त व्यवस्था, ऑन लाइन पाठ्यक्रमों के संचालन, केंद्रीय पुस्तकालय का रीडिंग समय बढ़ाने, रुसा मद से पुस्तकों के क्रय की प्रगति, क्लास रूम में नए व्हाइट बोर्ड लगाने, सी एम हेल्प लाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के निराकरण आदि विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी ने बैठक का संचालन और प्रकरणों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कला, विज्ञान, प्रबंधन, कृषि, अभियांत्रिकी संकायों के अधिष्ठाता, अकादमिक और प्रशासनिक विभागाध्यक्ष, निदेशक सहित अकादमिक, प्रशासनिक, वित्त अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव परिणाम घोषित, सुनील जैनाविन मंत्री बने, कार्यकारिणी में सोनू भाभा को सर्वाधिक मत

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आदित्य मन्या, अरविंद जैन और कमल पंजवानी ने जीत दर्ज की। मंत्री पद पर सुनील जैनाविन को सफलता मिली, जबकि संजीव गेहूं और अजय देवनानी भी निर्वाचित हुए। […]

You May Like

मनोरंजन