मटर मंडी में बंपर आवक, रेट में आई गिरावट

जबलपुर: कटंगी बायपास स्थित ओरिया मटर मंडी इन दिनों सबसे ज्यादा हलचल में है। नजारा ऐसा है कि आसपास के ग्रामीण और दूरदराज के किसान भी अपनी उपज लेकर मंडी पहुँच रहे हैं। जानकारी के अनुसार मौसम अनुकूल रहने और अच्छी पैदावार के चलते प्रतिदिन लगभग 20 हजार बोरियों की मटर मंडी में आवक हो रही है। लेकिन भारी आवक के कारण मटर के भाव में गिरावट आ गई है।

मंडी में फिलहाल मटर 18 से 33 रुपए तक बिक रहा है। जिसके किसान घाटे की मार झेल रहा है किसानों का कहना है कि मटर की अच्छी पैदावार के लिए दिन-रात मेहनत की गई लेकिन मेहनत के हिसाब से उसकी दर सही नहीं मिलने के कारण किसान चिंतित नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि मटर तुड़ाई के लिए जबलपुर सहित अन्य जिलों से मजदूर वर्ग को बुला कर तुड़ाई कराई जा रही है। लेकिन मटर के दामों में गिरावट होने से लागत भी नहीं निकल रही है।
देश के कई राज्यों में जबलपुर का मटर पसंद
मंडी व्यापारियों ने बताया कि जबलपुर का हरा मटर आकार, रंग और मिठास में बेहतरीन है, जिससे तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, केरल, बंगाल, ओडिशा, मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में निर्यात हो रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक मटर लेकर अन्य राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं।
मंडी प्रशासन लगातार व्यवस्था में तत्पर
मंडी प्रशासन ने बढ़ती आवक को देखते हुए सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण और नीलामी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो। मंडी गेट से लेकर अंदर आने वाली और बाहर जाने वाली गाड़ियों के आवागमन को लेकर पुलिस प्रशासन और मंडी में कार्यरत कर्मचारी व्यवस्था बनाते हुए नजर आए। वही मंडी सचिव आर के सैय्याम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी लगातार मंडी में निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

Next Post

ताला तोड़कर चोर 2 लाख का माल चोरी कर ले गए

Tue Jan 6 , 2026
ग्वालियर: बीती रात चोरों ने किराने की दुकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर 2 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। घटना की रिकॉर्डिंग न हो इसलिए सबसे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया की है Facebook Share on X […]

You May Like