रामपुरा में कांग्रेस को झटका, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

रामपुरा। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब रामपुरा के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सम्राट दीक्षित ने कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय दीक्षित ने भाजपा की रीति-नीति और केंद्र सरकार के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।

भाजपा में शामिल होने के अवसर पर सम्राट दीक्षित ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश की भाजपा सरकार की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित हैं। साथ ही मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की विकासोन्मुख सोच और क्षेत्र में हो रहे कार्यों ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा प्रभारी सुभाष पटेल एवं जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने फूल-माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दीक्षित के भाजपा में शामिल होने से रामपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

आईफोन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 12 , 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने रविवार को तीन शातिर लुटरों को गिरफ्तार किया है. चोरी का आईफोन खरीदने वाले दो दुकानदारों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 4.70 लाख रूपए के 5 आई-फोन मोबाईल जब्त किए गए. पुलिस के मुताबिक फरियादी अनुज चौकसे […]

You May Like