कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: किसानों,युवाओं और गरीबों तक पहुंचने का संकल्प

बिलकीसगंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक बिलकीसगंज में आयोजित हुई, जिसमें संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनोज परमार ने की। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल तथा सहप्रभारी दिनेश मेघानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वोट चोर गड्डी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से हस्ताक्षर कराएंगे। इस दौरान चुनाव में वोट चोरी, खाद संकट, फसल बीमा में कमी, खराब फसल का सर्वे कर उचित मुआवजा, सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, स्मार्ट मीटर में अनियमितता, बढ़ते बिजली बिल और किसानों पर झूठे प्रकरण जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस का उद्देश्य जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना है।

इसी क्रम में कांग्रेस ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में बिलकीसगंज डीसी को मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर दौलत सिंह दरबार, नारायण सिंह पटेल, पर्वत सिंह, नरेश मेवाड़ा, गुलशन परमार, अक्षय परमार, राधेश्याम, मुकेश गौड़, सीताराम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

बसों पर बकाया मोटरयान कर के 14 लाख रुपए वसूले

Wed Sep 24 , 2025
इंदौर: आज आरटीओ ने शहर में लोक परिवहन वाहनों से बकाया मोटरयान कर के 14 लाख रुपए वसूल करने के कार्रवाई की. इसमें स्कूल बसों, विभिन्न मार्गो पर संचालित बसों की चेकिंग के गई. जांच में करीब 12 बसों  पर मोटरयान कर के राशि बकाया पाई गई.आज आरटीओ कार्यालय के […]

You May Like