इंदौर: आज आरटीओ ने शहर में लोक परिवहन वाहनों से बकाया मोटरयान कर के 14 लाख रुपए वसूल करने के कार्रवाई की. इसमें स्कूल बसों, विभिन्न मार्गो पर संचालित बसों की चेकिंग के गई. जांच में करीब 12 बसों पर मोटरयान कर के राशि बकाया पाई गई.आज आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई.
इसके तहत यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. आज इंदौर-धार, इंदौर -उज्जैन रूट की बसों की चेकिंग की गई. स्कूल बसों, यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 12 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना परमिट संचालित एक बस को जब्त किया गया.
इसके अलावा 05 पिकअप वाहनों को भी दस्तावेज के अभाव में जब्त किया. बसों पर 14 लाख रूपए से अधिक का मध्यप्रदेश मोटरयान कर बकाया था, जिसे मौके पर ही जमा करवाया गया. इस दौरान वाहनों से 81 हजार रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूला गया. कारवाई के दौरान एआरटीओ राजेश गुप्ता और अर्चना मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
