खड़े ट्रक को टक्कर मारने के बाद केबिन मे फंसा कोयला भरे ट्रक का चालक 

मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर ग्राम चिंचड़ा के पास मंगलवार को बिलासपुर से कोयला भरकर अलीराजपुर जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कोयला ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक के केबिन में ड्राइवर सुनील कुमार निवासी रायपुर फंस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोयले से भरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को काफी मशक्कत के बाद केबन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान राजा के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे की 1033 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल राजा को नगर के सरकारी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया है।चालक कि हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

एसआरएच में डेविड पेन ने ली जैक एडवर्ड्स की जगह

Tue Mar 24 , 2026
हैदराबाद, 24 मार्च (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद(एसआरएच) ने बीबीएल विजेता डेविड पेन को आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके जैक एडवर्ड्स की जगह साइन किया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट छोड़ देने के बाद 35 साल के इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेन का करियर दोबारा उदय हो रहा है। […]

You May Like