एसआरएच में डेविड पेन ने ली जैक एडवर्ड्स की जगह

हैदराबाद, 24 मार्च (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद(एसआरएच) ने बीबीएल विजेता डेविड पेन को आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके जैक एडवर्ड्स की जगह साइन किया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट छोड़ देने के बाद 35 साल के इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेन का करियर दोबारा उदय हो रहा है। अप्रैल 2011 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश के लिए केवल एक वनडे मैच ही खेल पाए। चोटों से परेशान होने के बाद उन्होंने लाल गेंद की क्रिकेट को अलविदा कह दिया और तब से ही देश और विदेश के टी 20 सर्किट में उनकी पहचान बनने लगी। वह अब तक 233 टी20 मैचों में 304 विकेट ले चुके हैं जिसमें उनकी इकॉनमी 8.03 और औसत 21.16 की रही है।

दो साल पहले विटैलिटी ब्लास्ट में पेन (33) सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। पेन को उनकी धीमी गति की गेंदों के लिए भी चर्चा मिलती रही है। वह जनवरी 2026 में डेज़र्ट वाइपर्स के साथआईएल टी20 विजेता बने थे। इसके कुछ सप्ताह बाद वह बीबीएल फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के ख़िलाफ 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी से उबर रहे हैं और वह शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 28 मार्च को सीजन के पहले मैच में ही एसआरएच को आरसीबी का सामना बेंगलुरु में करना है।

Next Post

एमएमए फाइट से पहले पत्नी की सलाह ने दी संग्राम सिंह को बड़ी राहत

Tue Mar 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) पहलवान से एमएमए फाइटर बने संग्राम सिंह ने पिछले कुछ दिनों की अपनी आप बीती का बड़े ही सधे शब्दों में बयान किया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के फ्लोरियन काउड्रे के साथ अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में होने वाली उनकी बहुप्रतीक्षित फाइट के लिए […]

You May Like